Birth Certificate Online Apply 2025: क्या आप भी अपना ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं। या बनाने की सोच रहे हैं तो बस इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ते रहें। आज के डिजिटल युग में अधिकांश सरकारी सेवा ऑनलाइन ही हो रहा है। जिससे कि सभी नागरिकों को आसान भी हो गया है। और जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।
प्रिये साथियों इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ते रहें क्योंकि आज के हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताने वाले हैं। Birth Certificate Online Apply 2025 के बारे में अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ते रहें।
Read Also – पशुपालकों को मिलेगा ₹ 60,000 का बीमा लाभ?
केवल 2 मिनट में यहां से अपना Resume बनाएं
Birth Certificate Online Apply 2025 – Overview
Certificate Name | Birth Certificate |
New Portal Name | Civil Registration System (CRS) |
Article Name | Birth Certificate Online Apply 2025 |
Article Category | Online Form |
Application Mode | Online |
Official Website | dc.crsorgi.gov.in |
Birth Certificate बनाने के लिए नया पोर्टल हुआ लॉन्च?
अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने नागरिक पंजीकरण प्रणाली (Civil Registration System – CRS) पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CRS पोर्टल की मदद से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अब बेहद आसान हो गया है। अगर शिशु का जन्म 21 दिनों के भीतर दर्ज कराया जाता है, तो यह प्रमाण पत्र बिल्कुल मुफ्त में बनता है यानी आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।
लेकिन अगर जन्म को 21 दिन से अधिक समय हो चुका है, तो प्रति वर्ष 10 रुपये का विलंब शुल्क देना अनिवार्य है।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक और आवश्यक कानूनी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति के जन्म से जुड़ी मूलभूत जानकारियों की पुष्टि करता है।
इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान, तथा माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज उस राज्य या देश के स्थानीय नागरिक पंजीकरण कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जहां जन्म हुआ होता है।
यह प्रमाण पत्र न केवल पहचान का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि कई सरकारी सेवाओं और दस्तावेज़ों के लिए अनिवार्य भी होता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनाना क्यों जरूरी होता है?
जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति का जीवन का सबसे पहले दस्तावेज के रूप में माना जाता है। याना केवल उसे व्यक्ति की जन्म की पुष्टि करता है बल्कि उनके जीवन में अलग-अलग कामों में बहुत ही उपयोगी साबित होता है। जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी माना जाता है इसके लिए हम आपको नीचे बता रहे हैं जिसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ ले।
- पहचान का प्रमुख प्रमाण:
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की पहचान, उम्र, लिंग और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करने वाला सबसे मूल दस्तावेज होता है। यह पहचान के रूप में प्राथमिकता प्राप्त करता है।
- नागरिकता का प्रमाण:
यह दस्तावेज यह दर्शाता है कि संबंधित व्यक्ति किस देश का वैध नागरिक है। सरकारी रिकॉर्ड में नागरिकता स्थापित करने के लिए यह आवश्यक होता है।
- कानूनी अधिकारों की पुष्टि:
बिना जन्म प्रमाण पत्र के व्यक्ति को कई कानूनी अधिकारों से वंचित होना पड़ सकता है, जैसे – संपत्ति का उत्तराधिकार, विवाह पंजीकरण, आदि।
- शिक्षा में अनिवार्यता:
स्कूल, कॉलेज या किसी भी शैक्षणिक संस्थान में दाखिले के समय जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज होता है, जो आयु और पहचान को सत्यापित करता है।
- सरकारी नौकरी और भर्ती:
केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में आवेदन के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
- पासपोर्ट और वीजा के लिए जरूरी:
विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा आवेदन में यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ:
प्रधानमंत्री या राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।
- अन्य दस्तावेजों की नींव:
आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी पहचान दस्तावेज बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन कैसे करें?
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
सबसे पहले आधिकारिक CRS पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Login” विकल्प पर क्लिक करें और “General Public Login” चुनें।
अब “Sign Up” पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारियाँ (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) सही-सही भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और सफलतापूर्वक लॉगिन करें।
2. जन्म पंजीकरण फॉर्म भरें
डैशबोर्ड पर जाकर “Report Birth” विकल्प पर क्लिक करें।
अब खुले हुए फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, पता आदि विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें:
माता-पिता का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण रसीद (यदि अस्पताल में जन्म हुआ हो)
शपथ पत्र (Affidavit) – यदि घर पर जन्म हुआ हो
4. शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
यदि बच्चे की उम्र एक वर्ष से अधिक है, तो ₹10 का विलंब शुल्क देना होगा।
भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें और आगे बढ़ें।
5. आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद, Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
6. सत्यापन और प्रमाण पत्र प्राप्ति
फॉर्म सबमिट होने के बाद, संबंधित अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे।
सत्यापन की पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 दिन का समय लग सकता है।
प्रक्रिया पूरी होते ही जन्म प्रमाण पत्र ईमेल या पोर्टल पर PDF फॉर्म में उपलब्ध हो जाएगा।
Read Also – Ayushman Card 2025
Pradhan Mantri Suryoday Yojana 2025
Important Link
Birth Certificate Online Apply Link | Click Here to Apply |
Birth Report Form Link | Download Form |
Official Website | Visit Official Website |
सारांश
प्रिय साथी आज का आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। क्योंकि इसमें हम आप लोगों को विस्तार से और पूरे अच्छे तरीके से Birth Certificate Online Apply 2025 के बारे में जानकारी दिए हैं और राष्ट्रीय भाई स्टेप आवेदन करने के बारे में भी जानकारी दिए हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आज का आप लोगो के लिए उपयोगी साबित होगा। इस पूरा आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।