India Post GDS Recruitment: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पूरी जानकारी, नौकरी प्रोफाइल,चयन प्रक्रिया, सैलरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

India Post GDS Recruitment: भारत डाक विभाग देश में संचार सेवाओं का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। और इसमें ग्रामीण डाक सेवक यानी की (GDS) के पदों पर भर्ती किया जाता है। जो की अर्ध शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाक और वित्तिय सेवाओं को सुचारू प्रबंधन के लिए अहम भूमिका निभाता है। प्रिये साथियों इस आर्टिकल में आज हम आप लोगों को विस्तार से GDS भर्ती के बारे में बताएंगे और जॉब प्रोफाइल, वेतन संरचना, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया इत्यादि सभी के बारे में जानकारी इस आर्टिकल में देंगे।

डाक विभाग के द्वारा नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य है कि डाक कार्यालय के संचालन को एवं ग्रामीण क्षेत्र में डाक और वित्तीय सेवाओं को विस्तार देना है।

Read Also – Birth Certificate: जन्म प्रमाण पत्र ऐसे बनवाएं

India Post GDS Recruitment – Overview 

लेख का नाम  India Post GDS Vacancy
लेख का प्रकार  सरकारी नौकरी 
माध्यम  ऑनलाइन 
सम्पूर्ण जानकारी  लेख को पूरा पढ़े 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। जो भी अभ्यर्थी दसवीं कक्षा पास है और जो भी सरकारी नौकरी की तलाश में है। तो उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

नौकरी प्रोफाइल और जिम्मेदारियां?

शाखा डाक प्रमुख (BPM)

BPM की जिम्मेदारियां निम्नलिखित होती है।

  • दैनिक संचालन का प्रबंधन- डाक घर में आने-जाने वाली मेल और पार्सल, अन्य डाक संबंधित गतिविधियों का प्रबंधन करना होता है। 
  • वित्तीय लेनदेन- भारतीय डाक भुगतान बैंक यानी की (IPPB) के माध्यम से जमा, निकासी करना होता है। 
  • सरकारी योजना का प्रचार-प्रसार करना- विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार करना होता है। 
  • कर्मचारियों का नेतृत्व- सहायक शाखा डाक प्रमुख एवं कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी करना होता है। 
  • ग्राहक सेवा-  ग्राहकों को  सलाह और सेवा प्रदान करना होता है।

सहायक शाखा डाक प्रमुख (ABPM) का प्रमुख कार्य?

  • सहायक संचालन-  BPM के निर्देशानुसार मेल वितरण, ग्राहक सेवा, डाक घर की सामान्य गतिविधियों में सहयोग करना होता है। 
  • लेन-देन एवं अभिलेख प्रबंधन- लेन-देन एवं अभिलेखों का संरक्षण करना और समय-समय पर उनका अद्यतन करना होती है। 
  • प्रचार और जागरूकता – स्थानीय स्तर पर डाक सेवाओं और सरकारी योजना के बारे में जागरूकता फैलाना होता है।

ग्रामीण डाक सेवक (Dak Sevak) का कार्य

  • मेल वितरण- ग्राहकों के द्वार तक मेल, पत्र और पार्सल की डिलीवर करना होता है। 
  • वित्तीय लेन-देन एवं सेवाएँ- डाक घर में चल रहे बैंकिंग लेन-देन में सहयोग करना। 
  • वाणिज्यिक गतिविधियाँ
  • सहायक कार्य
  • ग्राहक सहायता
  • वेतन संरचना और भत्ते

बुनियादी वेतन

शाखा डाक प्रमुख (BPM)- के लिए मासिक वेतन ₹12,000 से ₹29,380 तक निर्धारित है। BPM का वेतन उनके अनुभव, कार्यभार और स्थानीय डाक घर की आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न भी हो सकता है। 

सहायक शाखा डाक प्रमुख (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (Dak Sevak) – का  वेतन ₹10,000 से  ₹24,470 तक है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दसवीं कक्षा के अंक को पर आधारित होता है।

अतिरिक्त भत्ते एवं सुविधाएँ

महंगाई भत्ता (DA)- मुद्रास्फीति के मद्देनज़र, मूल वेतन का एक निश्चित प्रतिशत के रूप में दिया जाता है।

आवास भत्ता (HRA)- उन कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्हें अपने निवास स्थान से दूर कार्य करना पड़ता है।

Read Also –  केवल 2 मिनट में यहां से अपना Resume बनाएं

Ayushman Card Hospital List 2025

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Join