Aadhaar Card Update 2025: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान का सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग लेन-देन, सिम कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन और इनकम टैक्स भरने तक – हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या फोटो से जुड़ी जानकारी गलत है तो उसे सही कराना अनिवार्य हो जाता है।
UIDAI ने वर्ष 2025 के लिए आधार अपडेट से संबंधित नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के अनुसार – नाम में केवल दो बार, जन्मतिथि में एक बार बदलाव की अनुमति है। जबकि मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और फोटो जैसी जानकारियाँ कई बार अपडेट की जा सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही UIDAI ने अपडेट के लिए शुल्क भी निर्धारित किया है – नाम और पते में सुधार के लिए ₹50, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹100 देना होगा।
इस आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड अपडेट से जुड़े सभी जरूरी नियम, ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और शुल्क की पूरी जानकारी सरल भाषा में बता रहे हैं। अगर आप अपने आधार कार्ड की जानकारी को सही करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।
Read Also – Aadhar Card Update 2025
Aadhaar Card Update 2025 – Overview
विषय | विवरण |
लेख का नाम | आधार कार्ड अपडेट नियम 2025 |
लेख का प्रकार | सरकारी योजना (Sarkari Yojana) |
अपडेट | नए नियम लागू |
अपडेट का तरीका | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | uidai.gov.in |
Aadhaar Card Update Rules 2025: मुख्य Highlights
- नाम (Name) में सुधार केवल 2 बार ही किया जा सकता है।
- जन्मतिथि (Date of Birth) में बदलाव सिर्फ 1 बार की अनुमति है।
- पिता/पति का नाम (Father/Husband Name) को कितनी भी बार बदला जा सकता है।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (Email ID) को अनलिमिटेड बार अपडेट किया जा सकता है।
- पता (Address) और फोटो (Photo) को भी जरूरत के अनुसार कई बार बदला जा सकता है।
- हर 5 साल में फोटो अपडेट कराना आवश्यक है।
आधार कार्ड में किन-किन जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं?
UIDAI नागरिकों को निम्न जानकारी सुधारने या बदलने की सुविधा प्रदान करता है –
- नाम (Name)
- जन्मतिथि/उम्र (Date of Birth)
- पता (Address)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- ईमेल आईडी (Email ID)
- फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी (Fingerprint/Iris)
Aadhaar Card Update Charges 2025
बदलाव का प्रकार | शुल्क (₹) |
नाम, पता, जन्मतिथि | ₹50 |
मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी | ₹50 |
बायोमेट्रिक (फोटो/फिंगरप्रिंट/आईरिस) | ₹100 |
Aadhaar Card Update: जरूरी दस्तावेज़
आधार कार्ड की जानकारी में बदलाव करते समय सही और मान्य दस्तावेज़ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- नाम बदलने के लिए: पैन कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- जन्मतिथि अपडेट करने के लिए: जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल से जारी सर्टिफिकेट
- पता सुधारने के लिए: बिजली/पानी का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए: किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं
Aadhaar Card Update Online: ऑनलाइन प्रक्रिया
अगर आप बिना किसी सेंटर जाए घर से ही आधार कार्ड की जानकारी बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वहाँ से My Aadhaar सेक्शन खोलें।
- अब “Update Aadhaar Online” विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।
- जिस डिटेल को सुधारना है, उसे सिलेक्ट करें।
- जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- रिक्वेस्ट सबमिट होते ही आपको URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर अपडेट की स्थिति ट्रैक कर पाएँगे।
Read Also – Voter ID Card Online Download
Important Links
Official Website | Visit Here |