CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 परीक्षा तिथि से जुड़ा आधिकारिक नोटिस 24 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, सीटेट परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इस बार सीबीएसई दोनों पेपर — पेपर 1 और पेपर 2 — को एक ही दिन यानी 8 फरवरी 2026 को देशभर के 132 शहरों में और 20 भाषाओं में आयोजित करेगा।
जो उम्मीदवार सीटेट 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके पास अब पर्याप्त समय है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे तय परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं ताकि वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

सीटेट परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दिन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों परीक्षाएं संपन्न होंगी। अब अभ्यर्थी घोषित परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं। वहीं, सीटेट आवेदन फॉर्म 2026 से जुड़ी अधिसूचना भी बहुत जल्द जारी की जाएगी। अनुमान है कि फरवरी सत्र 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे।
CTET Exam Date 2026 Overview
| Exam Name | Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2026 |
| Conducting Authority | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
| Mode of Examination | Offline (OMR-based) |
| Duration | 2.5 Hours per Paper |
| Validity of Certificate | Lifetime |
| Application form filling date | November 2025 (Expected) |
| Exam Date | 8 February 2026 |
| Official Website | ctet.nic.in |
CTET Exam Date 2026 Latest Update
सीटेट परीक्षा 2026 से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 24 अक्टूबर 2025 को घोषणा की है कि CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। वहीं, सीटेट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।.
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। सीटेट 2026 की अधिसूचना (Notification) भी बहुत जल्द जारी की जाएगी।
CTET 2026 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)
- परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (Multiple Choice Questions) पर आधारित होगी।
- प्रश्नपत्र OMR शीट के माध्यम से कराया जाएगा।
- सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य रहेगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- हर पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा।
- परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) निर्धारित की गई है।
Paper I – For Classes I to V (Primary Teacher)
| Subject | Questions | Marks |
| Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
| Language I | 30 | 30 |
| Language II | 30 | 30 |
| Mathematics | 30 | 30 |
| Environmental Studies | 30 | 30 |
| Total | 150 | 150 |
Paper II – For Classes VI to VIII (Elementary Teacher)
| Subject | Questions | Marks |
| Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
| Language I | 30 | 30 |
| Language II | 30 | 30 |
| Mathematics & Science OR | 60 | 60 |
| Social Studies/Social Science | 60 | 60 |
| Total | 150 | 150 |
Important Links
| CTET Exam Date 2026 | 8 February 2026 |
| CTET Exam Date Notice | Check from here |
| Official Website | ctet.nic.in |
