Ration Card Online eKYC 2025: नमस्कार दोस्तों! अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और बिना डीलर के पास जाए घर बैठे ही अपना ई-केवाईसी (eKYC) करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप केवल 2 मिनट में मोबाइल से ही Ration Card eKYC पूरा कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सिर्फ एक स्मार्टफोन की जरूरत होगी और उसमें दो जरूरी एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होंगी। इनकी मदद से आप आसानी से घर बैठे अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। लेख के अंत में हम आपको सभी महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक भी प्रदान करेंगे, ताकि आप तुरंत प्रक्रिया शुरू कर सकें और Ration Online eKYC 2025 का लाभ उठा सकें।
Read Also – Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
voter list 2003 download kaise kare
Ration Card Online eKYC 2025 Overall
Name Of The Article | Ration Online Ekyc |
Type of Article | Sarkari Yojana |
Mode of Ekyc | Online |
Charges | Nill |
घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में करें Ration Card eKYC Online
नमस्कार दोस्तों! हमारे इस हिंदी लेख में आप सभी पाठकों का स्वागत है। आज हम आपको Ration Card Online eKYC 2025 की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर समय पर eKYC नहीं कराई जाती है तो आपके कार्ड पर मिलने वाला राशन बंद भी हो सकता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार ने eKYC की प्रक्रिया को बेहद आसान और बिल्कुल फ्री रखा है। आप चाहें तो इसे घर बैठे अपने मोबाइल से केवल 2 मिनट में पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर भी eKYC करवा सकते हैं।
Required Documents for Ration Card Online eKYC 2025
अगर आप अपना Ration Card eKYC Online पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है। बिना इन डॉक्यूमेंट्स के आप प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
- राशन कार्ड (Ration Card)
- मोबाइल नंबर (सक्रिय होना चाहिए)
- ईमेल आईडी (Email ID)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
इन सभी दस्तावेजों की उपलब्धता के बाद ही आप अपने राशन कार्ड की eKYC प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।
राशन कार्ड में eKYC करवाना क्यों है जरूरी?
राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो व्यक्ति राशन ले रहा है, वह वास्तव में जीवित है या नहीं।
अक्सर यह देखा गया है कि जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है, उनके नाम से भी परिवार के सदस्य राशन उठाते रहते हैं। इस तरह की गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने Ration Card eKYC को जरूरी बनाया है।
राशन कार्ड eKYC डीलर के माध्यम से कैसे करवाएं?
दोस्तों, सरकार ने Ration Card eKYC की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई है। अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप आसानी से अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर भी eKYC करवा सकते हैं।
डीलर के पास eKYC करवाने के लिए आपको केवल:
- राशन कार्ड नंबर
- और आधार कार्ड
प्रदान करना होगा। इसके बाद डीलर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर देंगे। यह पूरी सुविधा निशुल्क (Free of Cost) है और इसमें आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
Step by Step Process of Ration Card Online e-KYC
राशन कार्ड में ई-केवाईसी करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आप अपने राशन कार्ड में ऑनलाइन e-KYC करना चाहते हैं तो यह काम आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप केवल कुछ मिनटों में अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं।
✅ Ration Card Online eKYC 2025 करने की प्रक्रिया – Step by Step
- सबसे पहले Google Play Store ओपन करें।
यहां पर आपको Aadhar Face RD App सर्च करना है और उसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है। - इसके बाद फिर से Play Store में जाएं और Mera e-KYC App नाम का एप्लीकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- अब Mera e-KYC App को ओपन करें। यहां आपको सबसे पहले अपना राज्य (State) चुनना होगा।
- अब अपना Aadhar Number दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। उसे दर्ज करें।
- जैसे ही OTP दर्ज करेंगे, आपके सामने आपकी आधार डिटेल्स दिखाई देंगी।
- अब आपको नीचे दिए गए Face e-KYC Option पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक Consent Pop-up खुलेगा, जिसे आपको Accept करना होगा।
- अब आपके मोबाइल पर Aadhar Face RD App ऑटोमैटिक ओपन होगा। यहां आपको Proceed Option पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना Live Photo Capture करना होगा।
- जैसे ही फोटो सफलतापूर्वक वेरिफाई हो जाएगा, आपकी Ration Card e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
How to Check Ration Card e-KYC Status?
राशन कार्ड e-KYC स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपने हाल ही में अपना राशन कार्ड e-KYC पूरा किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपकी प्रक्रिया सफल हुई है या नहीं, तो आप घर बैठे मोबाइल से आसानी से इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
✅ Ration Card e-KYC Status Check करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इंस्टॉल किए गए Mera e-KYC App को ओपन करें।
- अब यहां आपको अपना Aadhar Number दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उसे दर्ज करें।
- OTP वेरिफाई होते ही आपके सामने तुरंत आपका Ration Card e-KYC Status दिखाई देगा।
- यहां आपको साफ-साफ दिखेगा कि आपकी e-KYC प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई है या अभी पेंडिंग है।
Read Also – PM Internship Scheme
Important Link
Mera E Kyc App | Download |